चुनावी हवा -अलीगढ़ के खैर में क्या हैट्रिक लगा पाएगी BJP

भास्कर न्यूज़ एजेंसी (अलीगढ)

अलीगढ़ की खैर विधानसभा सुरक्षित सीट पर योगी और अखिलेश ने दलित और पिछड़ों के लिए जमकर बयानबाजी की। और जातीय समीकरण साधने की कोशिश करने लगे । दोनों के बयान पर  खैर चुनाव में तासीर बताने के लिए काफी हैं।

जाट लैंड कही जाने वाली खैर सीट पर 6 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे यहां भाजपा ने पूर्व सांसद राजवीर सिंह दिलेर के बेटे सुरेंद्र दिलेर को प्रत्याशी बनाया है। सपा ने भाजपा और कांग्रेस में रह चुकीं डॉक्टर चारू कैन को टिकट दिया है। भाजपा से पहले  सिंह और आजाद समाज पार्टी से नितिन कुमार चोटेल मैदान में है

सपा अपने 32 साल के इतिहास में यहां कभी भी फाइट में नहीं रही। लेकिन, इस बार यहां जो समीकरण बन रहे हैं, उससे यह साफ है कि लड़ाई भाजपा और सपा के बीच है। चारू कैन सिर पर पल्लू रख बहू की तरह वोट मांग रही हैं। वहीं सुरेंद्र दिलेर लोगों के पैर छूते हैं। कहते हैं- आपका बेटा हूं। आशीर्वाद दीजिएगा।

Related posts

पूजा के दीपक से लगी आग, शादी का सामान जलकर राख तीन वर्ष पूर्व हुई शादी में मिला था सामान, करीब एक लाख रुपये का नुकसान

छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

नवाबगंज दक्षिण पश्चिम जिला पंचायत सीट पर फिर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी