चुनाव जीतीं तो फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दूंगी – कंगना रनोट

6 May 2024

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट लोकसभा चुनाव की टिकट मिलने के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब कंगना ने खुद ये ऐलान कर दिया है कि अगर वो मंडी से चुनाव जीत जाती हैं तो फिल्मों में काम करना हमेशा के लिए बंद कर देंगी।

हाल ही में कंगना रनोट एक चुनावी रैली का हिस्सा बनी थीं। रैली के बाद कंगना रनोट ने सवाल पर कहा है, मैं फिल्मों में भी पक जाती हूं, मैं रोल भी करती हूं और फिल्मों का निर्देशन भी करती हूं। अगर मुझे राजनीति में संभावना दिखती है कि लोग मुझसे जुड़ रहे हैं तो फिर मैं राजनीति ही करूंगी। आइडियली मैं एक समय पर एक ही काम करना चाहूंगी। अगर मुझे लगता है कि लोगों को मेरी जरुरत है तो फिर मैं उसी डायरेक्शन में जाऊंगी।

Related posts

भाजपा ने मनाया 47वां स्थापना दिवस:फर्रुखाबाद जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण

लखनऊ में सपा विधायक फर्श पर बैठकर प्रदर्शन:बोले पानी नहीं मिल रहा,

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान