केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

भास्कर न्यूज़

संवाददाता फर्रुखाबाद –

कासगंज के ढोलना क्षेत्र में मंगलवार को सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज का आगमन हुआ। उनके पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भारी उत्साह देखने को मिला।

साक्षी महाराज के ढोलना पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा नेता डॉ. बीडी राणा के नेतृत्व में उन्हें फूल-मालाएं पहनाई गईं। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद और साक्षी महाराज जिंदाबाद के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। सांसद के आगमन से कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिला। उन्होंने पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप