जिलाधिकारी आशुतोष ने गोवंश आश्रय स्थल बसेली, वि0क्षे0 बढ़पुर का किया निरीक्षण

भास्कर न्यूज़ संवाददता

22 मार्च 2025

फर्रूखाबाद,  जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा गोवंश आश्रय स्थल बसेली, वि0क्षे0 बढ़पुर का निरीक्षण किया गया,निरीक्षण में गौशाला में साफ सफाई की स्थिति संतोषजनक पाई गई ,गौशाला में भूसा, दाना, का पर्याप्त भंडारण पाया गया,हरा चारा भी गौबंशो को दिया जा रहा था|

जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि गौशाला से सम्बद्ध भूमि पर अगली बार हरे चारे के साथ गेहूँ भी बोया जाये, गेहूँ कटाई का सीजन शुरू होने जा रहा है भूसा का पर्याप्त भण्डारण कर लिया जाये, जिलाधिकारी द्वारा गौशाला की फेंसिग कराये जाने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर डी0सी0 मनरेगा, ए0डी0ओ पंचायत, डिप्टी सी0वी0ओं उपस्थित रहे।

Related posts

तालाब से शव बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, कई घायल

NEET और JEE मैंस के लिए अब महानगरों की दौड़ नहीं,

चिकित्सा के साथ अब ‘जन-सेवा’ का संकल्पः फर्रुखाबाद के गांवों में डॉ. युवराज सिंह को मिला अभूतपूर्व समर्थन