जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई उद्योग बन्धु की बैठक

हरदोई, सू0वि0, 28 फरवरी 2025ः- आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों को ससमय निस्तारित कराया जाये। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत प्राप्त अवशेष निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए गंभीरता से प्रयास किये जाएं। उद्योगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाये। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में ऋण स्वीकृति में तेजी लाने के निर्देश दिए। उद्योगपति नवल माहेश्वरी ने बाबा सुनासीर नाथ मंदिर में हुए विकास कार्यों को लेकर जिलाधिकारी को धन्यवाद दिया। इस अवसर जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार सहित सम्बंधित अधिकारी व उद्योग प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फर्रुखाबाद में 703 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य, आवेदन शुरू

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कायमगंज में परिवार नियोजन कैम्प का सफल आयोजन, 14 महिलाओं की सफल नसबन्दी

बाढ़ राहत कंट्रोल रूम की खुली पोल! कई बार फोन करने पर भी नहीं मिला जवाब, मौके पर भी नहीं मिले जिम्मेदार