जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई पिछड़ा वर्ग आयोग के अधिकारियों की बैठक

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)आज कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्यों व सभी तहसीलों के नायब तहसीलदारों की बैठक हुई। बैठक में सनमानी वैश्य समाज के प्रतिनिधियों द्वारा पिछड़ा वर्ग में शामिल किये जाने के अनुरोध पर आगे की कार्रवाई पर विचार विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने समाज के प्रतिनिधियों से कहा कि दावे के पक्ष में ठोस सबूत प्रस्तुत किये जाएं। समाज लोगों व उनके निवास स्थान की सूची दी जाये ताकि सर्वे कराया जा सके। उन्होंने तहसीलों को निर्देश दिया कि पिछड़ा वर्ग आयोग के प्रतिनिधियों, समाज के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर आगे की कार्रवाई की जाये। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विनीत तिवारी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

प्रदेश प्रभारी एवं नवनियुक्त हुए प्रदेश अध्यक्ष मध्य ने कार्यकर्ताओं के साथ की संवाद बैठक

उत्तर प्रदेश प्रभारी ने पीड़ित परिवार से मिल उनको आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी भी उपस्थित रहे उन्होंने

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं सांसद अरुण भारती ने बैंसकठी पहुँचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की, न्याय की लड़ाई में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया