जिलाधिकारी ने किया अटल चौक का निरीक्षण

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने 20 मार्च को होने वाले अटल चौक के उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा चौक की साफ सफाई करा ली जाए।

चौक पर अच्छे प्रकाश की व्यवस्था की जाए ताकि रात्रि में चौक देखने पर आकर्षक लगे। उदघाटन के पूर्व चौक को अच्छी तरह से सजाया जाए। चौक के पास रंगोली बनवायी जाए। विधि विधान से चौक का उद्घाटन कराया जाये। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, सहायक अभियंता अनमोल कुमार व अवर अभियंता अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फर्रुखाबाद में 703 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य, आवेदन शुरू

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कायमगंज में परिवार नियोजन कैम्प का सफल आयोजन, 14 महिलाओं की सफल नसबन्दी

बाढ़ राहत कंट्रोल रूम की खुली पोल! कई बार फोन करने पर भी नहीं मिला जवाब, मौके पर भी नहीं मिले जिम्मेदार