जिलाधिकारी ने की ई ऑफिस के सम्बन्ध में बैठक

हरदोई (भास्कर न्यूज)आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में ई ऑफिस के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग अपने विभागों में ई फाइलिंग की प्रगति बढ़ाएं। ई फाइलिंग से जुड़े सभी अधिकारी अपनी डीएससी बनवाना सुनिश्चित करें। प्रतिदिन ई फाइलिंग की प्रगति की समीक्षा की जाये। प्रमुख व बड़े विभागों में ई ऑफिस पर विशेष जोर दिया जाये। सभी विभागों में स्कैनर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। दस्तावेजों को स्कैन कर ई फ़ाइल में बदला जाये। उन्होंने कहा कि एक जनवरी से जिलाधिकारी कार्यालय में कोई भी ऑफ़लाइन फ़ाइल स्वीकार नहीं की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

तालाब से शव बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, कई घायल

NEET और JEE मैंस के लिए अब महानगरों की दौड़ नहीं,

चिकित्सा के साथ अब ‘जन-सेवा’ का संकल्पः फर्रुखाबाद के गांवों में डॉ. युवराज सिंह को मिला अभूतपूर्व समर्थन