जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा केंद्रों का किया निरिक्षण

भास्कर न्यूज़ संवाददाता

24 फरवरी 2025

फर्रूखाबाद, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा के परीक्षा केंद्रों श्री फिरोज गाँधी इंटर कालेज कमालगंज, आर0पी0इंटर कालेज कमालगंज, प0 जवाहर लाल नेहरू इंटर कालेज जरारी,लल्लूवंशी इंटर कालेज इकडरिया जहानगंज, श्री एम0एल0इंटर कालेज सिरौज,दयाराम इंटर कालेज बद्रीनगर कुंदन गनेशपुर, रखा बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़, जनता राष्ट्रीय इंटर कालेज का निरीक्षण किया,निरीक्षण में सभी जगह परीक्षा सुचारू रूप से संचालित होती पाई गई, जिलाधिकारी द्वारा कालेज में परीक्षार्थियों की उपस्थिति, प्रकाश व्यवस्था व कंट्रोल रूम में सी0सी0 टी0वी0 कैमरे का संचालन चेक किया गया व केंद्र व्यवस्थापक को नकलबिहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिये निर्देशित किया गया। इसके पश्चात जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुँचकर परीक्षा कंट्रोलरूम का निरीक्षण किया।

Related posts

पूजा के दीपक से लगी आग, शादी का सामान जलकर राख तीन वर्ष पूर्व हुई शादी में मिला था सामान, करीब एक लाख रुपये का नुकसान

छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

नवाबगंज दक्षिण पश्चिम जिला पंचायत सीट पर फिर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी