नई चौकी बनने से क़ानून व्यवस्था के बेहतर बनाने में मदद मिलेगी ;-रजनी तिवारी

हरदोई ( लक्ष्मीकान्त पाठक)राज्य मंत्री उच्च शिक्षा श्रीमती रजनी तिवारी ने लोनार थानान्तर्गत नव निर्मित सकरौली पुलिस चौकी का लोकार्पण किया। सकरौली पहुँचने पर उन्होंने गार्ड ऑफ़ ऑनर की सलामी ली। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि के दानदाता के साथ फीता काटकर व शिलापट का अनावरण करके चौकी का औपचारिक उदघाटन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि नई चौकी बनने से क़ानून व्यवस्था के बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। हमारी सरकार ने कानून व्यवस्था में सुधार के लिए अनेक कदम उठाये हैं। अब हमारी बेटियां बिना किसी भय के घर से निकलती हैं। विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद अंशुल वर्मा ने कहा कि चौकी बन जाने से जनता को काफ़ी सहूलियत मिलेगी। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा कि पुलिस चौकी बनने से अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिल सकेगी। कार्यक्रम में माननीय मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को माँ दुर्गा की फोटो भेंट की गयी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे।

Related posts

तालाब से शव बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, कई घायल

NEET और JEE मैंस के लिए अब महानगरों की दौड़ नहीं,

चिकित्सा के साथ अब ‘जन-सेवा’ का संकल्पः फर्रुखाबाद के गांवों में डॉ. युवराज सिंह को मिला अभूतपूर्व समर्थन