नाबालिग बच्चे को कारोबारी ने खरीदा, बोला 30 हजार में ख़रीदा है

कानपुर – कानपुर में 12 साल के बच्चे को एक एजेंसी ने 30 हजार में फर्नीचर कारोबारी को बेच दिया। घर लाकर कारोबारी बच्चे को घर ले जाकर  प्रताड़ित करने लगा। उससे घर का पूरा काम और टॉयलेट साफ करवाता। जब बच्चा घर जाने की जिद करता तो पति-पत्नी मिलकर उसे बेहरमी से पीटते थे।

बच्चे ने फोन करके पिता को यह जानकारी दी। जिसके बाद पिता ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस मौके पर पहुंची। देखा तो बच्चे के शरीर पर जख्म थे। पुलिस ने बच्चे को छुड़ाया और कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया।

मामला गोविंदनगर थाना क्षेत्र का है। बच्चा बिहार का रहने वाला है। उसका परिवार काम-काज की तलाश में गुड़गांव आया था। यहीं पर 3 महीने पहले उसको और उसके चचेरे भाई को एजेंसी ने काम दिलाने के नाम पर बेच दिया।

Related posts

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को झटका, कानपुर मंडल अध्यक्ष विनीत दुबे ने दिया इस्तीफा

ढाई घाट पहुंचे अधेड़ ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोर तलाश में जुटे,बेटे ने लगाया हत्या का आरोप