नींव खुदवा कर पात्रों को तहसीलदार ने दिलाया कब्जा

औरैया – औरैया के अयाना थाना क्षेत्र के सराय बीबी गांव में एसडीएम गरिमा सोनकिया द्वारा पट्टे की जमीन कब्जामुक्त कर पात्रों को सौंपे जाने के बाद कुछ पट्टाधारक जमीन पर कब्जा नहीं कर पा रहे थे। वहीं, कुछ लोगों के बीच रास्ते को लेकर असामंजस्य की स्थिति भी उत्पन्न हो गई थी। इस पर तहसीलदार अजीतमल जीतेश वर्मा ने गांव पहुंचकर एक बार फिर से पट्टों की पैमाइश करवाई और रास्ता निकालने के साथ ही पात्रों को कब्जा दिलाने की प्रक्रिया को पूरा किया।

जमीन पर कब्जा करने में समस्या पट्टे कब्जा मुक्त होने के बाद पट्टाधारक अतर सिंह के बेटे राजवीर उर्फ छुन्ना ने निर्माण कार्य शुरू करवा दिया था। वहीं, अन्य पट्टाधारक जैसे रामकुमार, छेदालाल, श्रीकृष्ण, राजेंद्र, वृंदावन, अनुरुद्ध और भोले को रास्ते को लेकर असुविधा थी और वे कब्जा नहीं कर पा रहे थे। इन पट्टाधारकों ने शिकायत की थी कि उन्हें जमीन पर कब्जा नहीं मिल पा रहा है।

Related posts

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फर्रुखाबाद में 703 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य, आवेदन शुरू

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कायमगंज में परिवार नियोजन कैम्प का सफल आयोजन, 14 महिलाओं की सफल नसबन्दी

बाढ़ राहत कंट्रोल रूम की खुली पोल! कई बार फोन करने पर भी नहीं मिला जवाब, मौके पर भी नहीं मिले जिम्मेदार