पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशपाल सिंह यादव ब्लैकी का हृदय गति रुकने से हुआ आकस्मिक निधन

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद – पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशपाल सिंह यादव ब्लैकी का हृदय गति रुकने से हुआ आकस्मिक निधन

फर्रुखाबाद – बढ़पुर ब्लॉक के पूर्व ब्लाक प्रमुख यशपाल सिंह यादव ब्लैकी की कानपुर जाते समय बिल्हौर के पास हृदय गति रुकने से हुआ निधन। समाचार फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। राजनीतिक सामाजिक जगत से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। परिजनों के अनुसार उनका पार्थिव शरीर राजा नगला स्थित पैतृक आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। जहां लोगों का ताता लगा हुआ है। उनके समर्थक एवं शुभचिंतक और ग्रामीण बड़ी संख्या में उन्हें श्रंद्धाजलि अर्पित करने पहुंच रहे है। बुधवार को पांचाल घाट तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप