पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

भास्कर न्यूज एजेंसी

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

बाराबंकी। रामसनेहीघाट क्षेत्र के थाना असन्दरा के दुर्गापुर गांव में रहने वाले 18 वर्ष के राजा सिंह का शव एक पेड़ से लटकता मिला। राजा सिंह अपने माता-पिता के निधन के बाद अपनी बहन के साथ रहता था। उसके दो अन्य भाई भी थे जो अलग-अलग हादसों में पहले ही गुजर चुके हैं। बुधवार शाम को राजा घर से निकला था और देर रात तक वापस नहीं लौटा। उसकी बहन ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका गुरुवार सुबह गांव के बाहर राजा का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। असन्दरा कोतवाली प्रभारी जेपी सिंह ने बताया प्रथम दृष्टिया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो जाएगा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप