प्रधान के गुर्गों ने मिठाई व्यापारी से की मारपीटा पुलिसकर्मी के मना करने पर भी नहीं माने ,

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(अमेठी जिला)

अमेठी में पुरानी रंजिश में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की मौजूदगी में उसके गुर्गों ने दुकान पर बैठे एक युवक की लात-घूस कर जमकर पिटाई कर दी। दबंगों की गुंडई का वीडियो भी सामने आया है। मारपीट के दौरान एक पुलिसकर्मी बीच बचाव करता रहा तू पुलिस की भी नहीं मानी । ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है।

मिठाई व्यापारी से की मारपीटा

मामला बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के जैनबगंज कस्बे का है। जहां इसी थाना क्षेत्र के पूरे लोहारन मरदानपुर गांव का रहने वाला मनोज यादव जैनबगंज बाजार में मिठाई की दुकान  रखता है। आज सुबह वो दुकान पर बैठा था, इसी बीच ग्राम सभा अहमदपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय मौर्य अपने गुर्गों के साथ मौके पर पहुंच कर उसके गुर्गों ने दुकान पर बैठे मनोज यादव की जमकर पिटाई कर दी।

मारपीट के दौरान मौके पर मौजूद एक सिपाही दबंगों को हटाने का प्रयास करता रहा। लेकिन दबंग युवक की पिटाई करते रहे। घटना के बाद पीड़ित युवक थाने पहुंचा और तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ग्राम प्रधान ने प्रतिनिधि समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई करने में जुट गए है।

Related posts

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को झटका, कानपुर मंडल अध्यक्ष विनीत दुबे ने दिया इस्तीफा

ढाई घाट पहुंचे अधेड़ ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोर तलाश में जुटे,बेटे ने लगाया हत्या का आरोप