प्रधान ने की रास्ता अवरूद्ध करने की शिकायत,तहसीलदार ने काम शुरू कराया

प्रधान ने की रास्ता अवरूद्ध करने की शिकायत,तहसीलदार ने काम शुरू कराया
भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर रामू राजपूत
*अमृतपुर/फर्रुखाबाद*
अमृतपुर तहसील क्षेत्र के गांव पिथनापुर के वर्तमान प्रधान अभय राजपूत ने सरकारी रास्ता रोकने व न बनाने देने की शिकायत अमृतपुर तहसीलदार कर्मवीर सिंह से लिखित रूप में की थी।प्रधान ने बताया कि ग्राम पंचायत के मौजा गनुआपुर में सार्वजनिक रास्ता मेरे द्वारा बनवाया जा रहा था जिसमें गांव के कुछ लोग विरोध करने लगे और सरकारी काम को रुकवा दिया।इसके बाद तहसीलदार ने प्रधान की शिकायत को गंभीरता से लिया और सार्वजनिक रास्ता को देखने स्वयं मौके पर पहुंचे और ग्रामीणो को समझा बुझाकर शांत किया।उन्होंने कहां अगर ग्राम प्रधान रास्ता बनवा रहा है तो आप लोगों का ही इसमें फायदा है।ग्रामवासी राम बक्स से तहसीलदार ने जमीन के दस्तावेज मांगे तो वह कुछ भी नहीं दिखा सका।ग्रामीण ने सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर रखा था वहां पर कोई भी पक्का निर्माण कार्य नहीं था।सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा करना क़ानून अपराध है। समझाये जाने के बाद रास्ता सुचारू रूप से बनाया गया और गांव के कुछ ग्रामीणों ने ऐसे अफसर और फैसले की तारीफ की।आम सहमति और समझाएं जाने के बाद अवरोध कर पैदा करने वाले ग्रामीण की समझ में आ गया और उसने वहां से हटना ही उचित समझा।इसके उपरांत ग्राम पंचायत द्वारा गली निर्माण के कार्य की दिशा को आगे बढ़ाया गया।

Related posts

तालाब से शव बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, कई घायल

NEET और JEE मैंस के लिए अब महानगरों की दौड़ नहीं,

चिकित्सा के साथ अब ‘जन-सेवा’ का संकल्पः फर्रुखाबाद के गांवों में डॉ. युवराज सिंह को मिला अभूतपूर्व समर्थन