प्रेम प्रसंग से युवक ने तय किया फांसी के फंदे तक का सफर

 

भास्कर न्यूज

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर फांसी के फंदे पर झूल गया 22 साल का युवक, हुई मौत, परिजनों ने प्रेमिका पर लगाया ये आरोप*

बाराबंकी। ज़िले में एक 22 साल के युवक द्वारा सनसनीखेज तरीके से आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। फांसी के फंदे पर झूलने से पहले युवक ने इंस्टाग्राम पर अपने दोस्तों से बातचीत की। जिसमे उसने लिखा- दो घंटे बाद जा रहा हूं। इसके बाद घर के अंदर कमरे में फांसी लगा ली। बाराबंकी की नगर कोतवाली क्षेत्र के सुमैय्या नगर के रहने वाले 22 साल के अमन का शव उसके घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। अमन की मां का आरोप है कि उसका गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जो अमन पर शादी का दबाव बना रही थी।उन्होंने बताया अमन गुजरात मे रहकर वेल्डिंग का काम कर रहा था। लड़की ने ही उसे बाराबंकी बुलाया था। यहां आने के बाद लड़की और उसके परिजनों ने धमकियां देना शुरू कर दी। अमन की मां के मुताबिक उनके पति की गुमशुदगी के पीछे भी लड़की के परिवार का ही हाथ है। फिलहाल पुलिस ने अमन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप