बकरियाँ चराने के विवाद में दो पक्ष भिड़े तीन घायल – शिकायत पुलिस से

बकरियाँ चराने के विवाद में दो पक्ष भिड़े तीन घायल – शिकायत पुलिस से
भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
थाना क्षेत्र कंपिल के गांव बिल्ससड़ी में सरसों के खेत में बकरियां चराने के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए । जमकर चले लाठी डंडे दोनों ओर से तीन लोग घायल हुए । दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना पुलिस को लिखित तहरीर दी । एक पक्ष के धीर सिंह ने दी गई तहरीर में कहा है कि वह 22 अक्टूबर को गांव से बाहर अपनी बकरीं चराने गया था । उसकी बकरीं विपक्षियों के बगैर उगे सरसों के खेत में चलीं गईं । उसका आरोप है कि इस पर मौके पर पहुंचे खेत मालिक जितेंद्र व धर्मेंद्र वहां आकर गाली गलौज करने लगे । विरोध करने पर इन दोनों ने उसे लाठी डंडों से जमकर पीटा । जिससे उसके शरीर के कई भागों में गंभीर चोटें आई सिर में लगी चोट से खून बहने लगा । उसका कहना है कि वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग आया । जबकि दूसरे पक्ष के इसी गांव के निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र नरेश चंद्र ने दी गई तहरीर में कहा है कि 22 अक्टूबर को सायं काल लगभग 5:00 बजे उसी के गांव का रहने वाला धीर सिंह दबंगई दिखाते हुए उसके सरसों के खेत में बकरियां चरा रहा था । खेत पर पहुंचे मेरे भाई जितेंद्र ने बकरी चराने का विरोध किया । इसी बात पर धीर सिंह उसके भाई विजय ने तथा इनके पिता रामपाल ने एक राय होकर गाली गलौज करते हुए उसके भाई जितेंद्र को मारना पीटना शुरू कर दिया । जिसे बचाने के लिए मेरा दूसरा भाई धर्मेंद्र वहां पहुंचा । तो इन लोगों ने उसे भी लाठी डंडों से जमकर मारा पीटा । जिससे दोनों के सिर तथा हाथ पैर एवं पीठ आदि अंगों में गंभीर चोटें आई हैं । पुलिस ने दोनों की तहरीर लेने के बाद घायलों को उपचार एवं चिकित्सीय परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाकर जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है ।

Related posts

विनियमित क्षेत्र में अवैध निर्माण, नियम विरुद्ध गेस्ट हाउस संचालन एवं अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध अभियान जारी

तालाब से शव बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, कई घायल

NEET और JEE मैंस के लिए अब महानगरों की दौड़ नहीं,