बबुआ अभी बालिग नहीं-योगी आदित्यनाथ

भास्कर न्यूज़ एजेंसी (अलीगढ )

सीएम योगी ने करहल में चुनावी की  रैली में अखिलेश यादव पर निशाना साधा। नाम लिए बिना कहा- बबुआ अभी बालिग नहीं हुआ। नेता जी ने  (मुलायम सिंह) पार्टी की हालत देखते होंगे तो बहुत दुखी होते होंगे। पूरी पार्टी का सत्यानाश कर दिया। कांग्रेस के आगे गिरवी रख दी।

उन्होंने कहा- बबुआ कभी-कभी ऐसा काम कर देता है कि मैनपुरी वालों के सामने संकट खड़ा  हो जाता है। भाजपा ने अयोध्या के लिए जो कहा था वह पूरा कर दिया। अब हम मथुरा के लिए भीयही यह ही  कहते हैं- कृष्णलला आएंगे पावन भूमि को सम्मान दिलाएंगे। अखिलेश को वोट चाहिए, लेकिन श्रीकृष्ण का सम्मान नहीं चाहिए। वो घृणा करते हैं।

करहल के बाद योगी आदित्य नाथ ने कानपुर की सीसामऊ सीट पर जनसभा की। ‌यहां उन्होंने इरफान सोलंकी पर निशाना साधा। कहा- सपा ने दंगाइयों को गले लगाया। दंगा कराने वाला जेल में है, लेकिन सपाई उसे निर्दोष मानते हैं। यहां योगी के पहुंचने से पहले काली साड़ी पहनकर आई एस महिला को जनसभा में आने से रोक दिया गया

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप