बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जनपद वासियों को शुभकामनाएँ दे डीएम ने अंबेडकर जयंती समारोह का किया शुभारम्भ

Okभास्कर ब्यूरो : –
फर्रूखाबाद :
जनपद मुख्यालय जेएनवी रोड तिराहा स्थित भारतीय संविधान शिल्पी बाबा साहब डां० भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने शासन द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में आंबेडकर जयंती समारोह का शुभारम्भ किया। साथ ही जयंती समारोह के शुभ अवसर पर समस्त जनपद वासियों को अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं दीं।

शासन द्वारा जारी निर्देश के क्रम में भारत रत्न, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज से बाबा साहब की जयंती समारोह हर्ष उल्लास से मनाए जाने का क्रम जारी हो गया । जनपद के सभी नगरीय निकायों, विभिन्न वार्डों एवं ग्राम पंचायतों आदि में स्थापित आंबेडकर पार्कों तथा आंबेडकर की प्रतिमाओं व अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं की विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई कराई गई। स्वतंत्रता के अमृत काल में बाबा साहब की जयंती पर 14 अप्रैल से 28 अप्रैल 2025 तक विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित किया जाता रहेगा। साथ ही साथ जनपद में धूमधाम से उत्सव के रूप में भारत रत्न बाबा साहब की जयंती पर प्रार्थना सभा, क्विज, वाद विवाद प्रतियोगिता, प्रभात फेरी एवं महिला सशक्तीकरण आदि पर सेमिनार व अन्य विविधि कार्यक्रम भी आयोजित होंगे । प्रतिमा माल्यार्पण अवसर पर जिलाधिकारी,अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

Related posts

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फर्रुखाबाद में 703 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य, आवेदन शुरू

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कायमगंज में परिवार नियोजन कैम्प का सफल आयोजन, 14 महिलाओं की सफल नसबन्दी

बाढ़ राहत कंट्रोल रूम की खुली पोल! कई बार फोन करने पर भी नहीं मिला जवाब, मौके पर भी नहीं मिले जिम्मेदार