बाराबंकी में पुलिस और अपहरणकर्ता बदमाश के बीच मुठभेड़, घायल आरोपी गिरफ्तार

बाराबंकी में पुलिस और अपहरणकर्ता बदमाश के बीच मुठभेड़, घायल आरोपी गिरफ्तार

भास्कर न्यूज

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

बाराबंकी जिले में देर रात पुलिस और एक अपहरणकर्ता बदमाश के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आ रही है।*

बाराबंकी l बाराबंकी जिले में बुधवार रात पुलिस और एक अपहरणकर्ता बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस की जवाबी गोली से आरोपी घायल हो गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। यह घटना थाना लोनीकटरा क्षेत्र के नेरा कबूलपुर अंडरपास पर घटी, जहां पुलिस गश्त पर थी।

 

 

थाना लोनीकटरा पुलिस टीम गश्त के दौरान नेरा कबूलपुर अंडरपास पर पहुंची। वहां एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा। जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पर गोली चलायी, जो आरोपी के पैर में लग गई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अखिलेश नारायण सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकज उर्फ बुद्धू के रूप में हुई। अंकज मेंहदीपुर मजरे भिलवल का निवासी है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और उसके पास से एक अवैध तमंचा 12 बोर, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।

जांच में पता चला कि अंकज ने 19 फरवरी को थाना लोनीकटरा क्षेत्र से दो साल की एक बच्ची का अपहरण किया था। इस मामले में बच्ची को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया था, लेकिन आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था और उसकी तलाश की जा रही थी। अब जब आरोपी गिरफ्तार हुआ है, तो पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है और पूछताछ से मामले की गुत्थी सुलझाने की कोशिश की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है, आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फर्रुखाबाद में 703 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य, आवेदन शुरू

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कायमगंज में परिवार नियोजन कैम्प का सफल आयोजन, 14 महिलाओं की सफल नसबन्दी

बाढ़ राहत कंट्रोल रूम की खुली पोल! कई बार फोन करने पर भी नहीं मिला जवाब, मौके पर भी नहीं मिले जिम्मेदार