महिलाओं की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, आठ आरोपी गिरफ्तार

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –  कमालगंज थाना पुलिस ने महिलाओं की खरीद-फरोख्त करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में चार पुरुषों के साथ चार महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह गिरोह चंदौली और फर्रुखाबाद जनपदों में सक्रिय था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियों में तीन चंदौली जनपद के रहने वाले हैं, जबकि पांच फर्रुखाबाद जनपद के हैं। कमालगंज क्षेत्र की नई बस्ती से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।कमालगंज थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई महिलाओं की खरीद-फरोख्त से जुड़ी शिकायतों के आधार पर की गई है। पुलिस गिरोह के नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी हुई है। मुकदमा पंजीकृत किया गया है एवं पकड़े गए लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

फर्रुखाबाद के संकिसा में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बाबा नीम करोरी महाराज पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’