मौके पर मौत; पैरेंट्स मीटिंग में स्कूटी से स्कूल जा रही थी छात्रा

भास्कर न्यूज़ एजेंसी (लखनऊ )

लखनऊ में तेज रफ्तार डामर टैंकर की चपेट में आने से बच्ची की मौत हो गई। घटना शनिवार दोपहर बंथरा थाना क्षेत्र के रोहतापुर गांव की है। बच्ची की उम्र सात साल है। वह हीरालाल इंटर कॉलेज की छात्रा थी। मां के साथ स्कूटी से पैरेंट्स मीटिंग के लिए जा रही थी।

गांव से कुछ दूर रही ही पहुंची तभी हादसे का शिकार हो गई। बंथरा थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टैंकर को भी कब्जे में लिया गया है। टैंकर ड्राइवर मौके से फरार हो गया है, उसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस के साथ हुई झड़प

बच्ची के मौत होने के बाद परिजन सड़क पर उतार आए। घटना स्थाल पर गांव के लोगों की भीड़ लगी है। मृतक बच्ची की दादी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी गांव के लोग की बहसबाजी कर रहे हैं।

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप