राज्यपाल बोले – कुंभकर्ण टेक्नोक्रेट था, रावण ने उड़ाई थी अफवाह

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(लखनऊ)
कुंभकर्ण टेक्नोक्रेट (तकनीक का विशेषज्ञ) था। वह 6 महीने सोता नहीं, बल्कि गुप्त तरीके से रिसर्च करके यंत्र बनाता था। रावण ने लोगों से यह बात छिपाने के लिए अफवाह उड़ाई थी कि कुंभकर्ण 6 महीने सोता है। रावण ने किस विमान से सीता का अपहरण किया था? क्या आपने कभी सोचा। यह 5 हजार साल पुराना ज्ञान है, जिससे हमें दूर रखा गया। आज यह नॉलेज हमारे पास नहीं है, लेकिन किताबों में लिखा है।

यह बातें राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सोमवार को लखनऊ के ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह में कहीं। उन्होंने 149 छात्रों को मेडल दिए। इसके अलावा 1421 छात्रों को डिग्री भी दी।

Related posts

गांधी जयंती पर पत्रकार संगठन आई जे यू द्वारा देशव्यापी ‘मांग दिवस’ मनाया गया

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी