रामनगर के जंगल में मिला युवती का शव, तहकीकात करने में जुटी पुलिस

भास्कर न्यूज

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

बाराबंकी – थानाक्षेत्र रामनगर के अंतर्गत बाँदा -बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ग्राम लहड़रा मोड़ के निकट जंगल में एक युवती का शव बरामद हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार दोपहर एक बजे वहां पर भैंस चरा रहे चरवाहे को उसी जंगल में एक युवती का शव दिखता है। शव देखते ही शोर मचाते हुए जाकर यह बात ताड़ी बेच रहे एक व्यक्ति से बताई। यह सुनते ही लोगों में हड़कंप मच गया जिसकी सूचना तत्काल रामनगर पुलिस को दी गयी।

दल बल के साथ मौके पर पहुंची क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पंचमाना कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। यह शव लगभग अठारह वर्षीय युवती का बताया जा रहा है, मृतका ने नीली जीन्स, गुलाबी-सफ़ेद फ्राक और हरा दुपट्टा पहन रखा था।

Related posts

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फर्रुखाबाद में 703 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य, आवेदन शुरू

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कायमगंज में परिवार नियोजन कैम्प का सफल आयोजन, 14 महिलाओं की सफल नसबन्दी

बाढ़ राहत कंट्रोल रूम की खुली पोल! कई बार फोन करने पर भी नहीं मिला जवाब, मौके पर भी नहीं मिले जिम्मेदार