रामनगर पुलिस ने दो इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार,अवैध तमंचा नगदी और डंडा बरामद

 

 

भास्कर न्यूज

 

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

 

बाराबंकीl बाराबंकी जनपद में लूट/चोरी की घटनाओं पर रोकथाम लगाने व लूट/चोरी की घटनाओं में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक- 23.05.2025 को स्वाट/सर्विलांस व थाना रामनगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स, डिजिटल डेटा के आधार पर थाना रामनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जुड़ौरा फार्म हाउस में दिनांक 26/27.03.2025 की रात्रि हुई लूट की घटना के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 137/2025 धारा 310(2)/317(3) बीएनएस में वांछित एवं 15-15 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित दो अभियुक्तों 1. अचल सिंह पुत्र स्व0 योगेन्द्र सिंह निवासी ग्राम ठिठौरा थाना बिन्दकी जनपद फतेहपुर, हाल पता जुरौण्डा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी, 2. कुनाल मौर्या पुत्र वीरेन्द्र मौर्या निवासी 59/57 पटेल नगर थाना कोतवाली नगर जनपद फतेहपुर हाल, पता चम्पतपुर थाना मलवा जनपद फतेहपुर को केसरीपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से एक अवैध तमंचा .32 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस .32 बोर, लूट के 10400/- रुपये नकद व लूट की घटना में प्रयुक्त एक अदद बांस का डण्डा बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना रामनगर में मु0अ0सं0 243/2025 धारा 3/35 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
दिनांक- 02.04.2025 को पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित अभियुक्त 1.निखिल तिवारी पुत्र स्व0 अरविन्द तिवारी नि0 133/83 एम ब्लॉक किदवई नगर थाना बाबूपुरवा जनपद कानपुर नगर को पुलिस मुठभेड़ में एवं दिनांक 04.04.2025 को अभियुक्तगण 2. अर्जुन सिंह पुत्र राम देव उर्फ मुंशी निवासी ग्राम जुड़ौरा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी, 3. वकील पुत्र खलील निवासी ग्राम लोधौरा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी (हिस्ट्रीशीटर थाना रामनगर) को गिरफ्तार किया जा चुका है। अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 26/27.03.2025 की रात्रि थाना रामनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जुड़ौरा फार्म हाउस में पूर्वसुनियोजित योजना के तहत लूट की घटना कारित की गई थी।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. अचल सिंह पुत्र स्व0 योगेन्द्र सिंह निवासी ग्राम ठिठौरा थाना बिन्दकी जनपद फतेहपुर हाल पता जुरौण्डा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी,
2. कुनाल मौर्या पुत्र वीरेन्द्र मौर्या निवासी 59/57 पटेल नगर थाना कोतवाली नगर जनपद फतेहपुर हाल पता चम्पतपुर थाना मलवा जनपद फतेहपुर

*बरामदगी-*
1. एक अदद .32 बोर अवैध तमंचा
2. एक अदद जिंदा कारतूस
3. 10400/- रुपये नकद
4. बांस का डण्डा (लूट की घटना में प्रयुक्त)
*आपराधिक इतिहास-*
अभियुक्त कुनाल मौर्या पुत्र वीरेन्द्र मौर्या निवासी 59/57 पटेल नगर थाना कोतवाली नगर जनपद फतेहपुर हाल पता चम्पतपुर थाना मलवा जनपद फतेहपुर
1. मु0अ0सं0 666/2018 धारा 302/201/34/364/419/420 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद फतेहपुर

Related posts

शंकराचार्य बोले-योगी के पास 6 दिन का समय बचा:गाय को राष्ट्र माता घोषित करें

विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी विभाग द्वारा 300 किलोग्राम लहन किया गया नष्ट

चलता ट्रक बना आग का गोला:ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान