रेलवे तालाब के पास युवक का शव पड़ा मिला

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(औरैया)

औरैया में दिबियापुर कस्बे में रेलवे फाटक के पास बने तालाब में शनिवार दोपहर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला, लेकिन अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव की उम्र करीब 28 साल बताई जा रही है।

शनिवार दोपहर रेलवे फाटक के पीछे बने तालाब में लोगों ने युवक का शव तैरता हुआ देखा। तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई है। दिबियापुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। और मृतक ने पैंट-शर्ट और गले में गमछा पहन रखा था।

भंडारे में शामिल होने की आशंका थी  रेलवे फाटक पर शुक्रवार रात भंडारे का आयोजन हुआ था। पुलिस को आशंका है कि युवक भंडारे में शामिल होने आया होगा और वापस जाते समय तालाब के पास गिरकर उसकी मौत हो गई होगी। हालांकि, मौत के असली कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही  पता चल सकेगा।

Related posts

पूजा के दीपक से लगी आग, शादी का सामान जलकर राख तीन वर्ष पूर्व हुई शादी में मिला था सामान, करीब एक लाख रुपये का नुकसान

छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

नवाबगंज दक्षिण पश्चिम जिला पंचायत सीट पर फिर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी