रोडवेज बस में युवक हुआ जहर खुरानी का शिकार

रोडवेज बस में युवक हुआ जहर खुरानी का शिकारk
– सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़े युवक को कराया सीएचसी में भर्ती
– भास्कर ब्यूरो
– रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद 24 अक्टूबर
बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़े मिले युवक को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया । समझा जाता रहा है कि युवक जहर खुरानी गिरोह के निशाने पर आ गया होगा । नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए गए 26 बर्षीय युवक के बैग से मिले पहचान पत्र से उसकी पहचान विवेक पाठक पुत्र कल्लू पाठक निवासी हुल्हापुर थाना अल्लाहगंज जिला शाहजहांपुर के नाम से हुई है । युवक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। युवक दिल्ली से अपने घर जा रहा था । उसी समय रास्ते में कहीं जहर खुरानी गिरोह का शिकार हो गया । जिसे बेहोशी की हालत में कायमगंज ट्रांसपोर्ट चौराहे के पास रोडवेज वस चालक -परिचालक सड़क किनारे उतार कर चले गए । घटना की सूचना वहां मौजूद लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी कोतवाली पुलिस युवक को लेकर सीएचसी पहुंची । जहां युवक का उपचार जारी था । परिजनों के आने के बाद ही स्थिति का सही पता चल सकेगा ।

Related posts

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को झटका, कानपुर मंडल अध्यक्ष विनीत दुबे ने दिया इस्तीफा

ढाई घाट पहुंचे अधेड़ ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोर तलाश में जुटे,बेटे ने लगाया हत्या का आरोप