लखनऊ के गोमती नदी में युवक का मिला शव

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(लखनऊ )

लखनऊ के गोमती नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। युवक जींस और शर्ट पहने हुए था और नदी में बहते हुए स्थानीय लोगों को नजर में आया  है ।पुलिस को  सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गई पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला और जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार युवक की उम्र करीब 25-30 वर्ष के बीच है। मृतक के शरीर पर चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं पाए गए हैं। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा ।

,आत्महत्या या हादसा? इस घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। क्या यह हत्या का मामला है, आत्महत्या का, या फिर कोई दुर्घटना? पुलिस इन तीनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने शव को नदी में बहते हुए देखा और तुरंत 112 पर सूचना दी है ।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव के पास से फिलहाल कोई दस्तावेज या पहचान से संबंधित चीज नहीं मिली है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की शिकायतों का मिलान कर रही है

Related posts

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फर्रुखाबाद में 703 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य, आवेदन शुरू

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कायमगंज में परिवार नियोजन कैम्प का सफल आयोजन, 14 महिलाओं की सफल नसबन्दी

बाढ़ राहत कंट्रोल रूम की खुली पोल! कई बार फोन करने पर भी नहीं मिला जवाब, मौके पर भी नहीं मिले जिम्मेदार