लखनऊ में मां के गहने चुराने पर बेटे को भेजा जेल

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(लखनऊ)

एक मां ने अपने ही बेटे को  भिजवाया जेल 12वीं के छात्र का गुनाह यह था कि उसने गैंगस्टर के साथ मिलकर अपनी मां के गहने चुराए और बेच दिए।यह बात मां को पता चली तो उन्होंने सबक सिखाने के लिए बेटे के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। सोमवार को पुलिस ने छात्र को पकड़कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

अब महिला ने बेटे की जमानत की भी व्यवस्था कर वाई रही है। उन्होंने जमानत के लिए जुबिनाइल कोर्ट में अपील दायर की है। घटना अमीनाबाद थाना क्षेत्र के हीवेट रोड की है।

गैंगस्टर ने रची थी चोरी की साजिश अमीनाबाद निवासी समाजसेवी महिला अपने नाबालिग बेटे और बीमार पति के साथ रहती हैं। महिला के पति शिक्षक रहे हैं। ब्रेन हेमरेज की वजह से उन्होंने नौकरी छोड़ दी। नौकरानी ने बताया- मैडम और सर 18 अक्टूबर को पैतृक गांव जालौन में जमीन खरीदने गए थे।

मैं रोज की तरह घर पर ही रुकी थी, लेकिन बाबा ने अकेले रह लेने की बात कहकर मुझे लौटा दिया। इसके बाद पास में रहने वाले गोलू और ओसामा (गो-तस्कर) के साथ मिलकर अलमारी का लॉक तोड़कर 11 लाख रुपए के जेवर गायब कर दिए।

जब इसकी जानकारी मैडम को हुई, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बेटे को सुधारने के लिए पहले उन्होंने रविवार को पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने बाबा को पकड़ा। पूछताछ में पूरी घटना का खुलासा हुआ। इनके पास से पुलिस ने करीब 1.69 लाख रुपए नकद और 69 ग्राम सोना बरामद किया।

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप