लाठी-डंडों से पीटा युवक को दबंगों ने बीच चौराहे पर की मारपीट

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(अमेठी)
अमेठी के कमरौली थाना क्षेत्र के बरसंडा गांव में चुनावी रंजिश में दबंगों ने सरेबाजार में युवक को लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर युवक को बच लिया है।

दबंगों की गुंडई की यह घटना पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल, पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

CCTV में कैद हो गई वारदात

दबंगों की इस गुंडई की तस्वीरें दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ-साफ कैद हो गई हैं। बताया जा रहा है कि इमरान, जो हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, इस बार चुनाव की तैयारी में जुटा हुआ है, जबकि फिरोज उसका विरोधी माना जा रहा है इसी वजह से इमरान ने अपने साथी सद्दाम के साथ मिलकर फिरोज की बर्बरतापूर्वक मर पिट शुरू कर दी।

Related posts

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को झटका, कानपुर मंडल अध्यक्ष विनीत दुबे ने दिया इस्तीफा

ढाई घाट पहुंचे अधेड़ ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोर तलाश में जुटे,बेटे ने लगाया हत्या का आरोप