विवाहिता ने फांसी लगाई,पति गया था बेटी को स्कूल छोड़ने

लखनऊ में मंगलवार सुबह एक महिला का शव फांसी पर लटकता मिला। घटना के वक्त पति बेटी को स्कूल छोड़ने गया था। जेठानी ने शव देख परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

बच्ची को स्कूल भेजने के बाद लगा ली फांसी वजीरगंज इलाके में मशकगंज ताड़ी खाना पर रहने वाले अरुण सैनी की पत्नी स्वाति (33) का कमरे में पंखे के सहारे फांसी पर लटकता शव मिला। कपड़े की दुकान पर काम करने वाले अरूण सैनी ने बताया कि सुबह पत्नी ने बेटी का लंच तैयार कर उसको स्कूल के लिए तैयार किया था। बेटी अनी को स्कूल छोड़कर लौटा तो भाभी पूजा ने बताया कि स्वाति ने आत्महत्या कर ली है।

परिजनों ने नहीं लगाया किसी पर भी आरोप

इसके बाद उन्नाव पुरवा में ससुराल और पुलिस वालों को घटना की सूचना दी। वजीरगंज पुलिस के मुताबिक, 8 साल पहले शादी हुई थी। परिजनों ने किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फर्रुखाबाद में 703 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य, आवेदन शुरू

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कायमगंज में परिवार नियोजन कैम्प का सफल आयोजन, 14 महिलाओं की सफल नसबन्दी

बाढ़ राहत कंट्रोल रूम की खुली पोल! कई बार फोन करने पर भी नहीं मिला जवाब, मौके पर भी नहीं मिले जिम्मेदार