विवेकानंद सभागार में हुई पीस कमेटी की बैठक

भास्कर न्यूज़ संवाददाता

08 मार्च 2025

हरदोई।आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विवेकानंद सभागार में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी मगला प्रसाद सिंह ने कहा कि सभी लोग मिल जुल कर त्यौहार मनाएं। अफवाहों से सावधान रहें। होली मिलन स्थल व ईदगाह से जुड़ी सड़कों की मरम्मत का कार्य कराया जाये। नालियों की सफाई कराई जाये। बिजली आपूर्ति निर्बाध रखा जाये। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखा जाये।बिजली के जर्ज़र पोल व तारों को बदला जाये। जुलूस व होलिका दहन के मार्गो पर सफाई व पेयजल का विशेष ध्यान रखा जाये। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा कि लाउडस्पीकर के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये। रात्रि में लाउडस्पीकर न बजाया जाये। धार्मिक स्थलों के आस पास अराजक तत्वों का जमावड़ा न लगने दिया जाये। डीजे पर कोई आपत्तिजनक गाना न बजाया जाये।संवेदनशील स्थानों पर पुलिस लगातार मुस्तैद रहे। सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, सम्बंधित अधिकारी व धार्मिक प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फर्रुखाबाद में 703 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य, आवेदन शुरू

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कायमगंज में परिवार नियोजन कैम्प का सफल आयोजन, 14 महिलाओं की सफल नसबन्दी

बाढ़ राहत कंट्रोल रूम की खुली पोल! कई बार फोन करने पर भी नहीं मिला जवाब, मौके पर भी नहीं मिले जिम्मेदार