विवेचना में लापरवाही करने पर एसपी ने मझिला थाना प्रभारी को किया निलम्बित

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक) विवेचना में लापरवाही बरतना एक पुलिस इन्स्पेक्टर को भारी पड़ गया। पुलिस अधीक्षक ने लापरवाह पुलिस इन्स्पेक्टर को निलम्बित कर दिया है।प्रभारी निरीक्षक थाना मंझिला उमाकान्त दीपक द्वारा विवेचना में लापरवाही बरतने के सम्बन्ध में एसपी ने क्षेत्राधिकारी बिलग्राम
द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने प्रभारी निरीक्षक थाना मंझिला उमाकांत दीपक को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है । साथ ही जिले के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों को निर्देशित करते हुए कहा है कि कोई भी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों/दायित्वों के प्रति उदासीनता/शिथिलता न बरते अन्यथा सम्बन्धित के विरुद्ध कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

कम्पोजिट स्कूल कुरार से 14 नग स्पोर्ट किट चोरी, प्रधानाध्यापक ने थाने में दी तहरीर

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी