संप्रेक्षण गृह के किशोरों ने जिलाधिकारी को भेजा दीपावली उपहार

संप्रेक्षण गृह के किशोरों ने जिलाधिकारी को भेजा दीपावली उपहार
हरदोई ( लक्ष्मीकान्त पाठक)जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह उस समय काफ़ी प्रसन्न हुए जब बाल संप्रेक्षण गृह के बच्चों द्वारा बनाया गया दीपावली उपहार अधीक्षक सौरभ पांडे द्वारा सौंपा गया। अधीक्षक ने बताया कि यह उपहार किशोरों ने अपने हाथों से तैयार किया है। जिलाधिकारी बच्चों की रचनात्मकता से अत्यंत प्रभावित हुए। उन्होंने निर्देश दिया कि बच्चों द्वारा बनाये गए उपहार को उनके कार्यालय में लगवाया जाये। उन्होंने कहा बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों के प्रति आकर्षित किया जाये। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम को उन्होंने निर्देश दिए कि संप्रेक्षण गृह में सुविधाओं के विस्तार के लिए गंभीरता से प्रयास किये जाएं। उन्होंने कहा कि दीपावली के बाद वह स्वयं बच्चों को शानदार उपहार के लिए धन्यवाद देने जाएंगे।

Related posts

तालाब से शव बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, कई घायल

NEET और JEE मैंस के लिए अब महानगरों की दौड़ नहीं,

चिकित्सा के साथ अब ‘जन-सेवा’ का संकल्पः फर्रुखाबाद के गांवों में डॉ. युवराज सिंह को मिला अभूतपूर्व समर्थन