स्टेशन पर बैठे-बैठे सेक्शन इंजीनियर की हुई मौत

लखनऊ में रेलवे के सेक्शन इंजीनियर की चारबाग स्टेशन पर बैठे-बैठे हुई मौत। बुधवार-गुरुवार रात ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन गए थे इंजीनिअर। जहां अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्टेशन पर मौजूद पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

बहराइच के रहने वाले अरविंद त्रिपाठी रेलवे में सेक्शन इंजीनियर थे। लखनऊ के गायत्रीपुरम गुडंबा में अपने परिवार के साथ रहते थे। मौजूदा समय में उनकी तैनाती रामपुर में थी। भाई अखिलेश त्रिपाठी ने बताया, बुधवार-गुरुवार के बीच रात करीब 1 बजे घर से रामपुर जाने के लिए रेपिडो बाइक से चारबाग गए थे।

2 बजे उनकी ट्रेन थी। घरवाले ट्रेन मिलने की जानकारी करने के लिए कॉल करने लगे। कई कॉल के बाद कोई जवाब नहीं आया। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल उठाकर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिवार अस्पताल पहुंचा। जहां अरविंद मृत अवस्था में मिले। अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि परिवार में पत्नी मधु त्रिपाठी और दो बेटे व दो बेटी हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फर्रुखाबाद में 703 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य, आवेदन शुरू

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कायमगंज में परिवार नियोजन कैम्प का सफल आयोजन, 14 महिलाओं की सफल नसबन्दी

बाढ़ राहत कंट्रोल रूम की खुली पोल! कई बार फोन करने पर भी नहीं मिला जवाब, मौके पर भी नहीं मिले जिम्मेदार