हरदोई के विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी की विभिन्न मुद्दों को लेकर की प्रेस वार्ता

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा ने विभिन्न मुद्दों पर जनपद के मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने मीडिया के सामने अब तक की अपनी प्रस्तावित कार्य योजनाओं के बारे में बताया तथा मीडिया के लोगों से इस पर राय मांगी। उन्होंने जल भराव के बारे में मीडिया प्रतिनिधियों से पूछा कि किन नालों की सफाई से जल भराव की समस्या में महत्वपूर्ण कमी लाई जा सकती है। इसके अलावा जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के प्रचार प्रसार के लिए मीडिया बन्धुओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने सुखेता नाले के संबंध में भी मीडिया बंधुओ की राय ली। जिला अधिकारी ने एचसीएल और प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में चलाई जाने वाले क्लींन हरदोई प्रोग्राम के बारे में मीडिया प्रतिनिधियों को बताया। उन्होंने गाँधी भवन में गाँधी हाट के विकास के बारे में बताया जिसमें एक वेंडिंग जोन विकसित करने की बात रखी। पत्रकार ने भी विभिन्न मुद्दों पर जिलाधिकारी के समक्ष अपने विचार रखे।

Related posts

तालाब से शव बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, कई घायल

NEET और JEE मैंस के लिए अब महानगरों की दौड़ नहीं,

चिकित्सा के साथ अब ‘जन-सेवा’ का संकल्पः फर्रुखाबाद के गांवों में डॉ. युवराज सिंह को मिला अभूतपूर्व समर्थन