हरदोई में भीषण सडक हादसा, पिता पुत्र की मौत पत्नी गम्भीर रूप से घायल

हरदोई( लक्ष्मी कान्त पाठक)कोतवाली बघौली के अंतर्गत खजूरमई स्थित हाइवे ओवरब्रिज पर स्कार्पियो व ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि एक महिला गम्भीर रूप से घायल हैं।जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने गम्भीर हालत में लखनऊ रिफर कर दिया है। बीती देर रात हरदोई मार्ग पर खजूरमई तिराहे के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित एक ट्रक ने सामने आकर स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार रायबरेली जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के निवासी ललित सिंह जो की भारतीय सेना में तैनात हैं दिल्ली में पोस्टिंग बताई जा रही है। वह अपनी पत्नी रेशु सिंह जो की महिला कांस्टेबल के पद पर शाहजहांपुर पुलिस लाइन में तैनात हैं राजा सिंह अपनी पत्नी व बेटे लक्ष्य को लेकर स्कॉर्पियो से घर रायबरेली जा रहे थे तभी यह हादसा बघौली थाना क्षेत्र में हुआ। सड़क हादसे में घायल रेशु सिंह और ललित व उनके बेटे लक्ष्य को सीएचसी कछौना पर लाया गया यहां डॉक्टरों ने ललित सिंह व मासूम लक्ष्य को मृत घोषित कर दिया है। रेशु सिंह की हालत खतरे से बाहर है।

Related posts

कम्पोजिट स्कूल कुरार से 14 नग स्पोर्ट किट चोरी, प्रधानाध्यापक ने थाने में दी तहरीर

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी