146 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिला नियुक्ति पत्र, जिलाधिकारी ने दी शुभकामनाएं

भास्कर न्यूज़ संवाददता

फर्रुखाबाद:- फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्री नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 146 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सभी नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को शुभकामनाएं दीं और अपने कर्तव्यों को ईमानदारी एवं पारदर्शिता से निभाने का अनुरोध किया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की सशक्त भूमिका को लेकर “भारत की नारी सब पर भारी” का नारा गूंजा। वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बाल विकास, कुपोषण उन्मूलन और मातृ-शिशु देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वे अपने कार्य को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएं। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

जिसमें पारदर्शिता और सेवा भावना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कार्यकत्रियों से आग्रह किया कि वे बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करें। इस अवसर पर जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें –
अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री मोनिका यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर,अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।इन सभी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बधाई दी और अपने अपने संबोधन में उनकी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को लेकर मार्गदर्शन दिया।आंगनबाड़ी सेवाओं को मजबूत करने और महिलाओं को रोजगार के अवसर देने के उद्देश्य से सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इस नियुक्ति प्रक्रिया के माध्यम से 146 महिलाओं को रोजगार मिलने के साथ-साथ समाज सेवा का भी अवसर प्राप्त हुआ है। यह कदम न केवल बच्चों और महिलाओं के कल्याण को सुनिश्चित करेगा। बल्कि महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देगा।नियुक्ति पत्र पाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उन्होंने प्रशासन और सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लेती हैं।

Related posts

:फर्रुखाबाद में रास्ते को लेकर विवाद बाइक सवार ने ई-रिक्शा चालक को पीटा,

नवाबगंज में:नशे में धुत पड़ोसियों ने घर में घुसकर किया हमला,

किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या शव फांसी पर लटका मिला: