पूजा अर्चना कर गणेश भक्तों ने लगाया भोग

भास्कर न्यूज : – जिला संवाददाता(अनुराग गंगवार)
कायमगंज / फर्रुखाबाद
गल्ला मंडी गणेश कमेटी द्वारा गणपति बप्पा उत्सव पर भगवान गणेश की मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना कर भगवान गणेश को भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरण किया । इस अवसर पर कमेटी के साथ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ० शरद गंगवार व राजीव यादव – अनुराग मिश्रा – सुनीत सिद्धार्थ – निगम गंगवार – जितेंद्र रस्तोगी – संगम भी गणेश पूजन में शामिल रहे । सभी ने आरती भजन पूजन कर भगवान गणेश का आर्शीवाद लिया । कमेटी सदस्यों ने सभी आगंतुकों को गणेश नामी शाल उढ़ाकर सम्मानित किया । इस सुअवसर परआयोजन के पूर्ण भागीदार सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम , हर्षित गुप्ता – गोविंद गुप्ता – पप्पू गुप्ता – अन्नू गुप्ता – विशाल गुप्ता – अक्षत गंगवार – रोहित मिश्रा – रोहित गुप्ता – नैतिक राठौर आदि भक्तगण रहे ।

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप