भास्कर न्यूज़ एजेंसी –
छत्तीसगढ़ संवाददाता-
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सराफा कारोबारी से 3.35 करोड़ की लूट के ले गय थे आरोपियों का यूपी में पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया। दो बदमाशों के पैर में गोली भी लगी है। यूपी पुलिस आरोपियों का पीछा कर रही थी। बिलासपुर पुलिस भी आरोपियों की पहचान कर उन्हें ट्रेस कर रही थी।
इसी दौरान बदमाश पुलिस के हाथ लग गए और धरपकड़ करते समय लुटेरे भाग रहे थे तब उन्हें पकड़ने के लिए यूपी और बिलासपुर पुलिस ने फायरिंग कर दी, जिससे भागते समय बदमाश विजय लाम्बा और उसके दो साथी के पैरों में गोली भी लगी थी
जिससे वो घायल हो गए। विजय लाम्बा समेत चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।और पांचवा भागा आरोपित बिलासपुर से भी पकड़ा गया है। UP पुलिस आज इस मामले का मिर्जापुर में खुलासा करेगी।