मंत्री नरेंद्र कश्यप पर भड़के स्पीकर, काम कराने के लिए ही हो:दिनेश प्रताप ने कहा था-

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

उत्तर प्रदेश संवाददाता –

उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के 9वें दिन गुरुवार को चर्चा जारी रही है। इस दौरान सदन में कई बार हल्की नोकझोंक और हास्य के पल भी देखने को मिले।हैं

सदन में सपा विधायकों ने नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी से जुड़ा AI रोबोट का मामला भी उठाते हुए बात की मांग की। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सीएजी रिपोर्ट भी सदन में पेश की।

इसके पहले मंत्री दिनेश प्रताप सिंह जब स्पीकर सतीश महाना के क्षेत्र में हुए विकास कार्य गिना रहे थे, तो सतीश महाना ने कहा-अगर आपको कार्य करवाना ही नहीं था तो आप वहां क्यों हैं? काम करवाने के लिए ही तो बैठे हैं।

पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप तय समय से अधिक देर तक बोलते रहे तो स्पीकर ने उन्हें टोका -अच्छा नहीं लगेगा कि आपका माइक बंद करना पड़े। स्पीकर ने सपा विधायक आरके वर्मा के चार मिनट तक बोलने के बाद भी कोई स्पष्ट सवाल न पूछने पर चुटकी ली।उन्होंने वर्मा के बगल में बैठे कमाल अख्तर से पूछा- आपको पता चला क्या सवाल पूछा गया है? इसके बाद हंसते हुए मंत्री से कहा- आप भी इसी तरह दो मिनट में जवाब दे दीजिए नहीं तो आपका भी स्पीकर बंद करना पड़ेगा /

Related posts

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को झटका, कानपुर मंडल अध्यक्ष विनीत दुबे ने दिया इस्तीफा

ढाई घाट पहुंचे अधेड़ ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोर तलाश में जुटे,बेटे ने लगाया हत्या का आरोप