60 वर्षीय महिला ने शरीर पर डीजल डालकर लगाई आग हुई मौत

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(बाराबंकी)
60 वर्षीय महिला ने शरीर पर डीजल डालकर लगाई आग हुई मौत
दीपक कुमार मिश्रा

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम मदारपुर की 60 वर्षीय महिला ने शनिवार को शरीर पर डीजल छिडक कर आग लगा ली जिसे बचाने दौडा विकास भी झुलस गया। गम्भीर अवस्था में जली महिला को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर ले जाया गया जंहा से सिविल अस्पताल लखनऊ भेजा गया।जंहा उपचार के दौरान रविवार को महिला की मौत हो गई।ग्राम मदारपुर के शेष कुमार वर्मा की 60 वर्षीय पत्नी ललिता देवी कुछ दिनों से तनाव ग्रस्त थी। शनिवार को घर में रखा डीजल अपने शरीर पर छिड़क कर आग लगा ली लपट तेज होते ही वह चीखने चिल्लाने लगी आवाज सुनकर बेटा विकास आग बुझाने लगा जिससे उसके भी दोनों हाथ झुलस गए।परिजन ललिता देवी को गम्भीर अवस्था में संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर ले गए जंहा प्राथमिक उपचार करने के बाद डाक्टरों ने सिविल अस्पताल लखनऊ रेफर कर दिया जंहा उसका उपचार चल रहा था। रविवार की सुबह सिविल अस्पताल लखनऊ में गम्भीर रूप से जली महिला की मौत हो की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।परिजन बिलखते रहे।

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप