भास्कर न्यूज़ एजेंसी –
संवाददाता आगरा –
आगरा में संपत्ति बंटवारे के विवाद में छोटे भाई ने बडे़ भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बेटे को बचाने आई मां को भी हत्यारे भाई ने धक्का दे दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग आए।
आगरा के थाना कोतवाली के टीला माईथानवो में मकान का बंटवारा करने के लिए हंगामा करता था। रात को भी बंटवारे को लेकर झगड़ा कर रहा था। बडे़ भाई गौरव ने उसका विरोध किया। इस पर आकाश अपने भाई से भिड़ गया। उसके साथ मारपीट करनी शुरु कर दी । उसे जमीन पर गिरा लिया। एलईडी उठाकर सिर पर मार दी। शोर सुनकर दूसरे कमरे से मां पूनम आई। उसने बेटे को बचाने का प्रयास किया तो आकाश ने उसे भी धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया।
माँ पूनम ने बताया कि जब गौरव मरणासन्न हो गया तो आकाश ने कहाकि अभी उसकी सांस चल रही हैं, उसको हॉस्पिटल ले जाओ। इसके बाद मां ने शोर मचाया। आस पड़ोस के लोग आए। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
टीला माईथान की रहने वाली पूनम शर्मा ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं।मां का कहना है कि आकाश के पिता की 5 महीने पहले ही मौत हुई है। इसके बाद से बेटा संपत्ति बंटवारे के लिए आए दिन हंगामा करता था। बड़ा बेटे गौरव ड्राइवर था। उसकी शादी के लिए लड़की देख रही थी। मगर, भाई ने ही उसे मार डाला।शुक्रवार रात को बड़ा बेटा गौरव और सबसे छोटा बेटा आकाश घर पर थे। आकाश सात महीने पहले काम छोड़कर मुंबई से आ गया था। इसके बाद वो शादी-पार्टी में फोटोग्राफी का काम कर रहा था। उस पर पैसों की तंगी रहती है। इसको लेकर वो अक्सर घर में रुपए मांगता था।
मां ने बताया कि विवाद के चलते आकाश ने अपना मोबाइल भी तोड़ दिया। जब विवाद हुआ तो आकाश ने गौरव से जीजा को फोन करने के लिए मोबाइल मांगा। गौरव के मोबाइल में पासवर्ड लॉक था। आकाश ने पासवर्ड पूछा, गौरव ने नहीं बताया इससे आकाश और आग बबूला हो गया। आरोपी भाई के खिलाप पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया