भास्कर न्यूज़ –
कानपुर संवाददाता –
कानपुर में इटावा हाईवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार टूरिस्ट बस खड़े डंपर में घुस गई। बस में 57 तीर्थ यात्री सवार थे। बस नासिक से चलकर अयोध्या होते हुए नेपाल के लिए जा रही थी।हादसे में 44 घायल यात्रियों की लिस्ट जारी हुई है। पांच की हालत गंभीर बनी है।
हादसे में नासिक की रहने वाली 60 वर्षीय बुजुर्ग भागीरथी की मौत हो गई। हैलट के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ आशीष साहू ने बताया कि घायल वृद्धा को जब हैलट लाया गया था, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
इस्पात नगर के सामने पुल के ऊपर हादसा हुआ। इसकी जानकारी मिलते ही पनकी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कल्याणपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद सभी घायलों को हैलट रेफर कर दिया गया।
पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि मंगलवार भोर में कानपुर से दिल्ली की तरफ जा रही टूरिस्ट बस हाईवे पर खराब होने के बाद खड़े डंपर में घुस गई। इससे बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया। इसके पीछे दो कंटेनर और एक ट्रक भी टकरा गए, हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ।
हादसे की सूचना मिलते ही पनकी थाने सहित कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों का इलाज हैलट में जारी है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों के परिवारीजनों को फोन पर हादसे की जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी लोग तीर्थयात्री थे और दर्शन के लिए जा रहे थे। डंपर के पीछे दो ट्रक भी खड़े थे हलाकि उन दोनों में ज्यादा नुकसान नही हुआ /