भास्कर न्यूज़ एजेंसी
संवाददाता आगरा –
आगरा में तैनात दरोगा ने अपनी पत्नी को जहर दे दिया, और उसे छोड़ कर भाग गया। इससे महिला की हालत गंभीर हो गई। पड़ोसियों ने महिला को गंभीर हालात में हॉस्पिटल पहुंचाया। सूचना पर पहुंचे परिजन मरीज को इलाज के लिए मथुरा ले गए।
जहां से डॉक्टरों ने महिला को इलाज के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां महिला का इलाज चल रहा है।महिला ने पति दरोगा लोकेश कि शिकायत थाना न्यू आगरा में दर्ज कराई है। जहां वो तैनात है।महिला ने कहा- दरोगा पति एक फ्लैट और फॉर्च्यूनर की मांग कर रहे है। उनके कई महिलाओं से अवैध संबंध है। आए दिन मेरे साथ मारपीट करते है।
पीड़िता मीनाक्षी की मां ने बताया- फरीदाबाद के थाना छायंसा के वल्लभगढ़ क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी मीनाक्षी की शादी दो साल पहले बदायूं के रामपुर निवासी लोकेश भाटी से हुई थी। लोकेश थाना न्यू आगरा में तैनात हैं। दोनों लॉयर्स कालोनी में किराये के मकान में रह रहे हैं। दामाद लोकेश भाटी को दहेज में स्कार्पियो कार दी थी, लेकिन वह फॉर्च्यूनर की मांग कर रहा था।
मांग पूरी नहीं होने पर तलाक देने की धमकी दे रहा था। लोकेश के अन्य लड़कियों के साथ अफेयर हैं। आए दिन बेटी के साथ मारपीट करता हैं। जब जहर दे दिया तो हमने थाने में इसकी शिकायत की। लेकिन वर्दी का रौब दिखा कर हमें डराया जा रहा है, और धमकाया जा रहा है।शादी के बाद ही अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा हैं। 21 अप्रैल 2021में शादी हुई थी, 6 महीने का बच्चा है। कार्रवाई की जगह पुलिस हमें डरा-धमका रही है। मेरी लड़की को जान से मारने की कोशिश की गई है। हमारे पुरे परिवार को धमकाया गया है