आगरा में पिता, बेटा-बहू और पोती समेत 5 की मौत:नवरात्रि के पहले दिन कैलादेवी से लौट रहे थे

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

आगरा संवाददाता -आगरा में श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पिता, बेटा, बहू, पोती और नाती शामिल हैं। तीन लोग घायल हैं।

हादसे के बाद गांव वालों ने गाड़ी के शीशे तोड़कर सभी को बाहर निकाला। परिवार  के लोग नवरात्रि के पहले दिन इटावा से राजस्थान के कैलादेवी मंदिर के दर्शन करने गए थे।  दर्शन करके लौटते समय गाड़ी चला रहे ड्राइवर को नींद आने लगी।

तभी परिवार के 20 साल के नाती ने गाड़ी चलाने के लिए कहा। ड्राइवर ने उसे गाड़ी दे दी। इसके करीब 15 मिनट बाद गुरुवार रात 11 बजे थाना चित्राहाट क्षेत्र में हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो का आगे का हिस्सा बुरी तरह पिचक गया और आधी छत उखड़ गई।

मृतकों की पहचान इटावा के इकदिल के गांव नगला वर के रहने वाले  ऋषि के दादा गंगादीन ने बताया कि नवरात्र में देवेंद्र के पिता कांता प्रसाद 70 वर्ष ने कैलादेवी मंदिर के दर्शन की इच्छा जताई थी, तभी उनके बेटे देवेन्द्र 35 वर्ष और बहू सीमा 30 वर्ष ने  मंदिर जाने का प्लान बनाया । 18 मार्च को दो गाड़ियों से परिवार और रिश्तेदारी के 18 लोग कैलादेवी मंदिर के दर्शन करने गए थे। बोलेरो में देवेंद्र का परिवार सवार था। कांता प्रसाद की पोती आराध्या (3)वर्ष और गाड़ी चला रहे नाती औरैया थाना क्षेत्र के अजीतमल के गांव प्रतापपुर निवासी ऋषि (20)वर्ष के है। घायलों में देवेंद्र का बेटा आदित्य, ऋषभ की पत्नी रश्मि और अवनीश शामिल हैं।बोलेरो गाड़ी देवेंद्र के दोस्त अवनीश की थी।

Related posts

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फर्रुखाबाद में 703 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य, आवेदन शुरू

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कायमगंज में परिवार नियोजन कैम्प का सफल आयोजन, 14 महिलाओं की सफल नसबन्दी

बाढ़ राहत कंट्रोल रूम की खुली पोल! कई बार फोन करने पर भी नहीं मिला जवाब, मौके पर भी नहीं मिले जिम्मेदार