अरावली की वादियों में रश्मिका-विजय की शादी:होगी उदयपुर में होटल झील किनारे होंगे

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

बॉलीवुड संवाददाता –

वर-वधू अपने परिवार के साथ कल यानी 23 फरवरी को ही वेडिंग वेन्यू लग्जरी होटल ‘मोमेंटोस एकाया’ पहुंच चुके हैं। 26 फरवरी को ये कपल सात फेरे लेंगे।साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के फंक्शन आज यानी मंगलवार से शुरू हो जाएंगे। दोनों ने अपनी शादी के लिए उदयपुर (राजस्थान) को चुना है।

यह होटल एकलिंगजी मंदिर के पास अरावली की वादियों के बीच में है। इसका खूबसूरत नजारा देखते ही बनता है। खास बात ये है कि ये शहर के शोर-शराबे से करीब 25 किमी दूर मेन रोड से अंदर स्थित है।लेक सिटी की ये खूबसूरती विजय और रश्मिका को भी काफी पसंद आई और साउथ से यहां शादी करने चले आए हैं।

जकूजी से सुसज्जित चूना-पत्थर का बाथरूम है। इस सुईट का एक रात का किराया 2 लाख रुपए से शुरू होता है।

होटल के 4 शानदार  सुईट अरावली सुईट में प्राइवेट पूल, बाथटब, हरा-भरा प्राइवेट लॉन और आरामदायक इंटीरियर है। यहां 24 घंटे बटलर सर्विस की फैसिलिटी है।

ग्रैंड प्रेसिडेंशियल सुईट यह सुईट अपने आप में एक रिसॉर्ट है। 24 घंटे शेफ आपकी पसंद का खाना तैयार करते हैं। गेस्ट की हर जरूरत का ख्याल रखने के लिए बटलर की एक टीम मौजूद रहती है। तीन बेडरूम वाले इस सुईट में गहरे कोरल और सफेद रंग के इंटीरियर हैं। इसमें वेलनेस और स्पा थैरेपी के लिए अलग-अलग एरिया हैं। साथ ही समारोहों के आयोजन के लिए बड़ा हॉल और एक प्राइवेट स्विमिंग पूल भी है।

Related posts

कंगना रनौत मामले में कोर्ट नहीं पहुंची उनकी अधिवक्ता:किसानों के अपमान को होनी थी बहस

‘धुरंधर: द रिवेंज’19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

भाषा और पहनावे पर सिद्धांत चतुर्वेदी का उड़ा मजाक, ऑडिशन में हुई बेइज्जती: