बहिनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

बहिनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

अनिल कुमार

कायमगंज/फर्रुखाबाद। कस्बे में भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्यौहार रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को उत्साह और परंपरागत तरीके के साथ मनाया गया। बहनों ने रेशम के धागों के साथ अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और मस्तिष्क पर तिलक लगाकर उनके दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी उन्हे उपहार देकर उनकी रक्षा का वचन दिया। पर्व पर बहन एवं भाइयों में खासा उत्साह नजर आया। बहनें पर्व मनाने के लिए अपने मायके पहुंच गई तो काफी संख्या में भाई भी राखी बंधवाने के लिए बहनों की ससुराल को रवाना हुए। एक दूसरे को देखकर उनके चेहरे खिल उठे। छोटे बहन-भाईयों में पर्व का सबसे अधिक उत्साह देखा गया। सुबह से ही घरों में पर्व संबंधी तैयारियां शुरू हो गई। पर्व के चलते बाजार में चहल-पहल बनी रही। मिठाई की दूकानों पर विशेषकर घेवर की जमकर बिक्री हुई। रेडीमेड और साड़ी की दुकानों पर खासी भीड़ रही। लोगों ने अपने घरों पर सौना पूजन किया। इसके साथ ही घरों में नागपंचमी के दिन बोई गई भुजरियां की भी पूजा की।

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

फर्रुखाबाद के संकिसा में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बाबा नीम करोरी महाराज पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’