डॉ. कुशवाहा की बयालीसवीं पुस्तक काव्यसंग्रह “ख़ामोशी” का हुआ विमोचन

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

डॉ. कुशवाहा की बयालीसवीं पुस्तक काव्यसंग्रह “ख़ामोशी” का हुआ विमोचन

अनिल कुमार
फर्रुखाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फर्रुखाबाद के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. विजय कुशवाहा की बयालीसवीं पुस्तक काव्यसंग्रह ” ख़ामोशी” का विमोचन उनके आवास दीक्षा हाउस शिवनगर पर संपन्न हुआ। विमोचन ग़ज़लकार एवं शिक्षक यशपाल यादव यश, मानस मर्मज्ञ डॉ सुभाष चंद्र शर्मा एवं फिल्म अभिनेता अमित सक्सेना डायरेक्टर नक्श‌ थियेटर के कर कमलों से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर फिल्मी कलाकार शिवानी, धीरज मौर्या, कैमरामैन सत्या‌ एवं भजन गायिका मनू‌ शर्मा भी उपस्थित थे।
जलपान, चाय नाश्ते की व्यवस्था गीता कुशवाहा, उर्जित कुशवाहा, निधि कुशवाहा एवं अक्षांश कुशवाहा ने संभाली। अंत में व्यवस्थापक सुपुत्र प्रधानाध्यापक विवेक कुशवाहा ने सबका माल्यार्पण करते हुए धन्यवाद किया।⁷

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

फर्रुखाबाद के संकिसा में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बाबा नीम करोरी महाराज पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’